देश की खबरें | हरियाणा में कोविड-19 से तीन और मरीजों की मौत, 691 नये मामले सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में बुधवार को कोविड-19 के एक दिन सबसे अधिक 691 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में इसके कुल मामले बढ़कर 18,690 हो गए। वहीं कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और मरीजों की मौत हो गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग के दैनिक बुलेटिन में दी गई।

चडीगढ़, आठ जुलाई हरियाणा में बुधवार को कोविड-19 के एक दिन सबसे अधिक 691 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में इसके कुल मामले बढ़कर 18,690 हो गए। वहीं कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और मरीजों की मौत हो गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग के दैनिक बुलेटिन में दी गई।

विभाग की बुलेटिन में कहा गया कि दो मरीजों की मौत सबसे अधिक प्रभावित फरीदाबाद में जबकि एक व्यक्ति की मौत अंबाला जिले में हुई। इससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 282 हो गई।

यह भी पढ़े | विदेश मंत्रालय का दावा, कुलभूषण जाधव को पुनर्विचार याचिका नहीं दायर करने के लिए पाकिस्तान ने किया मजबूर.

इससे पहले राज्य में कोविड-19 के एक दिन में सबसे अधिक 568 नये मामले दो जुलाई को सामने आये थे।

691 नये मामलों में से 156 मामले फरीदाबाद में, गुरूग्राम में 133 मामले जबकि रेवाड़ी, सोनीपत, रोहतक और हिसार जिलों में क्रमश: 81, 66, 57 और 38 मामले सामने आये हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के बिहार में 749 नए मरीज पाए गए, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 13,274 हुई: 8 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्य में वर्तमान में उपचाराधीन मामले 4,302 हैं जबकि 14,106 मरीज उपचार से ठीक हो गए हैं।

राज्य में बुधवार को ठीक होने की दर 75.47 प्रतिशत थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड