देश की खबरें | शरद पवार पर ‘आपत्तिजनक’ पोस्ट को लेकर मराठी अभिनेत्री के खिलाफ महाराष्ट्र में तीन और प्राथमिकी दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार के बारे में सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के मामले में मराठी अभिनेत्री केतकी चितले के खिलाफ तीन और मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें दो मुंबई में और एक मामला अकोला जिले में दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 15 मई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार के बारे में सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के मामले में मराठी अभिनेत्री केतकी चितले के खिलाफ तीन और मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें दो मुंबई में और एक मामला अकोला जिले में दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

इससे पहले 29 वर्षीय टीवी अभिनेत्री के खिलाफ ठाणे, पुणे और धुले जिलों में ऑनलाइन पोस्ट के संबंध में मामले दर्ज किए गए थे।

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘मुंबई में शनिवार को गोरेगांव और भोईवाड़ा पुलिस थानों में मामले दर्ज किए गए।’’

भोईवाड़ा में राकांपा की मुंबई इकाई की छात्र शाखा के अध्यक्ष अधिवक्ता प्रशांत शंकर दुते द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया।

वहीं, एक अन्य अधिकारी ने कहा कि अकोला में राकांपा की एक स्थानीय पदाधिकारी कल्पना गवरगुरु द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद चितले के खिलाफ खादन थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

इन थानों में भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि), 501 (मानहानि योग्य मामले को छापना या प्रकाशित करना), 505 (2) (वर्गों के बीच शत्रुता, घृणा या द्वेष को बढ़ावा देने वाले किसी भी बयान, अफवाह या रिपोर्ट को बनाना, बढ़ावा देना, प्रकाशित या प्रसारित करना), 153 ए (लोगों के बीच वैमनस्य फैलाना) के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

ठाणे पुलिस ने चितले के खिलाफ कलवा थाने में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मामला दर्ज होने के बाद शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। ठाणे की एक अदालत ने रविवार को चितले को 18 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

मराठी में किसी अन्य व्यक्ति द्वारा लिखे गए पोस्ट, जिसे चितले ने कथित तौर पर शुक्रवार को फेसबुक पर साझा किया, में केवल उपनाम पवार और 80 वर्ष की आयु का उल्लेख किया गया था। राकांपा प्रमुख 81 वर्ष के हैं। पोस्ट में कथित तौर पर पवार का जिक्र करते हुए ‘‘नरक इंतजार कर रहा है’’ और ‘‘आप ब्राह्मणों से नफरत करते हैं’’ जैसे वाक्यांश लिखे थे। पवार की पार्टी शिवसेना और कांग्रेस के साथ महाराष्ट्र में सत्ता में है।

पुणे में भी राकांपा कार्यकर्ता की शिकायत के आधार पर अभिनेत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की साइबर शाखा ने चितले के खिलाफ भादंसं की धारा 153 (ए), 500 और 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया है। उत्तरी महाराष्ट्र के धुले में राकांपा नेता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर चितले और उनके द्वारा साझा किए गए पोस्ट के कथित लेखक नितिन भावे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान