राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और मौत, 286 नए मामले
अधिकारियों ने बताया कि रविवार को चित्तौड़गढ़, जयपुर और पाली में एक-एक मरीज की मौत हुई। इससे राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 163 हो गयी है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 78 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 16 रोगियों की मौत हो चुकी है।
जयपुर, 24 मई राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को तीन और मौत दर्ज की गयीं जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 163 हो गयी है। इस बीच, 286 नए मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 7,028 हो गयी है।
अधिकारियों ने बताया कि रविवार को चित्तौड़गढ़, जयपुर और पाली में एक-एक मरीज की मौत हुई। इससे राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 163 हो गयी है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 78 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 16 रोगियों की मौत हो चुकी है।
हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।
इस बीच, राज्य में रविवार रात नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 286 नए मामले सामने आए। इनमें जयपुर में 78, नागौर में 47, जोधपुर में 35, राजसमंद में 24, अजमेर में 22, उदयपुर में 21, पाली में सात, कोटा, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा में 6—6, डूंगरपुर—जैसलमेर में, 4—4, बीकानेर—धौलपुर—सीकर—सिरोही—झुंझुनूं में 3—3, दौसा में दो और अलवर में एक तथा अन्य जिलों में दो नए मामले शामिल हैं।
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर और जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था।
राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2020 11:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).