एजेंसी न्यूज

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और मौत, 151 नये मामले

अधिकारियों ने बताया कि अलवर की 75 साल की एक महिला यहां एसएमएस अस्पताल में भर्ती थीं जिनका बुधवार को निधन हो गया। इसी तरह एसएमएस में ही भर्ती एक पुरुष तथा पाली में 87 साल की एक महिला की मौत हो गयी जो इस वायरस से संक्रमित थे।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और मौत, 151 नये मामले
जमात

जयपुर, 13 मई राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बुधवार को तीन और लोगों की मौत हो गयी जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 120 हो गयी है। इस बीच 151 नये मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 4277 हो गयी है।

अधिकारियों ने बताया कि अलवर की 75 साल की एक महिला यहां एसएमएस अस्पताल में भर्ती थीं जिनका बुधवार को निधन हो गया। इसी तरह एसएमएस में ही भर्ती एक पुरुष तथा पाली में 87 साल की एक महिला की मौत हो गयी जो इस वायरस से संक्रमित थे।

कोरोना वायरस संक्रमण से राजस्थान में मरने वालों की कुल संख्या 120 हो गयी है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 61 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 10 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

इस बीच राज्य में बुधवार दोपहर दो बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 151 नये मामले आए जिनमें उदयपुर में 22, जयपुर में 49, जालौर में 28, पाली में 24, राजसमंद में सात, सवाई माधोपुर में छह, जोधपुर व कोटा में तीन तीन नये मामले शामिल हैं।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है।

राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

पृथ्वी कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).