देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से और तीन लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के 110 नये मामले आने के साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,26,505 हो गई है।
शिमला, 22 नवंबर हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के 110 नये मामले आने के साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,26,505 हो गई है।
स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से और तीन लोगों की मौत होने के साथ ही पहाड़ी राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,817 हो गई है।
उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में कांगड़ा में दो और मंडी में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
अधिकारियों के अनुसार, 142 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के साथ ही राज्य में संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर 2,21,796 हो गई है।
उन्होंने बताया कि राज्य में फिलहाल कोविड-19 के 875 मरीजों का इलाज चल रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2021 08:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

