विदेश की खबरें | निर्वाचन के तीन महीने बाद थाइलैंड के नरेश ने नये कैबिनेट को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. फेउ थाई पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाले श्रेथा को 22 अगस्त को संसद द्वारा प्रधानमंत्री नामित किया गया था। पिछले साल आधिकारिक तौर पर राजनीति में प्रवेश करने से पहले तक एक प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर रहे श्रेथा वित्त मंत्री का पद भी संभालेंगे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

फेउ थाई पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाले श्रेथा को 22 अगस्त को संसद द्वारा प्रधानमंत्री नामित किया गया था। पिछले साल आधिकारिक तौर पर राजनीति में प्रवेश करने से पहले तक एक प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर रहे श्रेथा वित्त मंत्री का पद भी संभालेंगे।

थाइलैंड के नेरश महा वजिरालोंगकोर्न ने शुक्रवार को इस पर शाही मंजूरी जारी की।

नयी सरकार बनाने में देरी संसद द्वारा मई में हुए चुनावों में सबसे अधिक सीटें जीतने वाली पार्टी - मूव फॉरवर्ड पार्टी - द्वारा गठित गठबंधन को समर्थन देने में विफलता के कारण हुई।

यह प्रतिनिधि सभा और सीनेट के संयुक्त वोट में बहुमत हासिल नहीं कर सका क्योंकि इसके प्रगतिशील मंच ने रूढ़िवादी सीनेट के सदस्यों को अलग-थलग कर दिया था, जिन्होंने इसे अस्वीकार करने का कारण राजशाही में मामूली सुधारों के लिए अपना समर्थन दिया था।

संसदीय चुनाव में दूसरे स्थान पर रहने वाली फेउ थाई पार्टी ने मूव फॉरवार्ड पार्टी के बगैर एक व्यापक गठबंधन बनाया और सीनेट का समर्थन हासिल करने में सक्षम रही। लेकिन वह अपने चुनाव अभियान के दौरान किए गए वादे से मुकरते हुए पिछली सरकार के सैन्य-समर्थक दलों को अपने गठबंधन में शामिल कर लिया ।

फेउ थाई को पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनवात्रा का समर्थन है, जिन्हें 2006 में सैन्य तख्ता पलट के बाद अपदस्थ कर दिया गया था ।

अरबपति शिनवात्रा कैद से बचने के लिये 2008 में देश छोड़ कर चले गये थे लेकिन वह 22 अगस्त को वापस लौट गये ओर उन्हें आठ साल के कैद की सजा काटनी होगी। शुक्रवार को यह घोषणा की गयी कि नरेश ने उनकी सजा को कम कर एक साल कर दिया है ।

नयी कैबिनेट के छह सदस्य उपप्रधानमंत्री का पद संभालेंगे इनमें से तीन श्रेथा के फेउ थाई पार्टी के सदस्य हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान