जरुरी जानकारी | एनसीएलएटी के कार्यवाहक चेयरपर्सन न्यायमूर्ति भट को तीन महीने का सेवा विस्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के कार्यवाहक चेयरपर्सन न्यायमूर्ति बी. एल. भट को तीन महीने का सेवा विस्तार दिया गया है।
नयी दिल्ली, आठ जुलाई राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के कार्यवाहक चेयरपर्सन न्यायमूर्ति बी. एल. भट को तीन महीने का सेवा विस्तार दिया गया है।
न्यायमूर्ति भट का मौजूदा कार्यकाल 15 जून को समाप्त हो चुका है।
यह भी पढ़े | Sarkari Naukri: महाराष्ट्र पुलिस में निकलेगी बंपर भर्ती, गृह मंत्री अनिल देशमुख ने किया ऐलान.
कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय की छह जुलाई को जारी अधिसूचना के मुताबिक एनसीएलएटी के कार्यवाहक चेयरपर्सन न्यायमूर्ति भट का कार्यकाल 15 जून 2020 के बाद तीन महीने के लिए और बढ़ाया गया है।
न्यायाधिकरण के पूर्व चेयरमैन न्यायमूर्ति एस. जे. मुखोपाध्याय के 15 मार्च 2020 को सेवानिवृत्त होने के बाद से भट इस पद पर कार्य कर रहे हैं।
यह भी पढ़े | जानिए क्या है IPPB मोबाइल बैंकिंग ऐप और कैसे कर सकते हैं प्रयोग?.
कोविड-19 संकट के चलते एनसीएलएटी में 10 जुलाई तक सभी न्यायिक कार्य फिलहाल बंद हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)