Peshawar Zalmi vs Rawalpindi Pindiz, PSL 2026 Match Live Scorecard Update: पेशावर जाल्मी बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का तीसरा मुकाबला आज यानी 28 मार्च को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में खेला जा रहा हैं. पेशावर जाल्मी की टीम पिछले सीजन प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी और इस बार बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी. वहीं रावलपिंडी पिंडिज की टीम इस सीजन नई फ्रेंचाइज़ी के रूप में मैदान में उतरी है और अपने डेब्यू मैच में जीत हासिल करना चाहेगी. यह भी पढ़ें: RCB vs SRH Head To Head: आरसीबी या सनराइजर्स हैदराबाद कौन है भारी, बस एक क्लिक पर देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड और पिछले 5 मैचों के परिणाम
दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है. पेशावर जाल्मी की टीम अनुभव के दम पर बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी, जबकि रावलपिंडी पिंडिज की टीम नई रणनीति और संतुलित स्क्वाड के साथ मैदान में उतरी है. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, जहां रन बनाना आसान होता है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी थोड़ी मुश्किल हो सकती है. आंकड़ों के मुताबिक, यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को ज्यादा सफलता मिली है.
पेशावर जाल्मी की टीम में बाबर आज़म, जेम्स विंस, कुसल मेंडिस और इफ्तिखार अहमद जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में आमेर जमाल और नाहिद राणा टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी ओर रावलपिंडी पिंडिज की टीम में मोहम्मद रिजवान, डैरिल मिशेल, सैम बिलिंग्स और मोहम्मद आमिर जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं, जो किसी भी समय मैच का पासा पलट सकते हैं.
नोट: पेशावर जाल्मी बनाम रावलपिंडी पिंडिज मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY