देश की खबरें | नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. , 24 मई
नोएडा , 24 मई दादरी थाना पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद उनके पास से लूटा हुआ मोबाइल फोन और वारदातों में इस्तेमाल होने वाली चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार बदमाशों ने स्वीकार किया है कि वे कई वारदातों में शामिल थे।
अपर पुलिस उपायुक्त जोन-3 सुधीर कुमार ने बताया कि बीती रात को थाना दादरी पुलिस बैरियर लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाश आते हुए दिखाई दिए।
उन्होंने बताया कि शक होने पर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे भागने लगे।
कुमार ने बताया कि पुलिस ने पीछा करके उन्हें घेर लिया।
उन्होंने कहा कि खुद को पुलिस से घिरा हुआ देखकर बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई।
कुमार ने बताया कि पुलिस की गोली रोजा जलालपुर गांव के निवासी करण (21) के पैर में लगी।
उन्होंने बताया कि करण के दो साथी हर्ष (21) और पीयूष (19) फरार हो गए।
अपर उपायुक्त ने बताया कि तलाश अभियान के दौरान पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि इन बदमाशों के पास से लूटा हुआ एक मोबाइल फोन, वारदातों में इस्तेमाल होने वाली चोरी की मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2025 01:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

