एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली के गोविंदपुरी में स्कूली रंजिश के चलते तीन नाबालिगों ने किशोर की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में स्कूली प्रतिद्वंद्विता से उपजी पुरानी दुश्मनी के चलते तीन किशोरों ने शनिवार रात कथित तौर पर चाकू घोंपकर 17 वर्षीय लड़के की हत्या कर दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली के गोविंदपुरी में स्कूली रंजिश के चलते तीन नाबालिगों ने किशोर की हत्या की

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में स्कूली प्रतिद्वंद्विता से उपजी पुरानी दुश्मनी के चलते तीन किशोरों ने शनिवार रात कथित तौर पर चाकू घोंपकर 17 वर्षीय लड़के की हत्या कर दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने जांच के बाद तीनों किशोरों को हिरासत में ले लिया है, सभी की उम्र लगभग 16 साल है।

पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार रात करीब 8:30 बजे हुई जब पीड़ित ने तीनों को पुराने मुद्दों को सुलझाने के लिए बुलाया था, लेकिन इस दौरान झगड़ा बढ़ गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में से एक ने पीड़ित का गला घोंट दिया, जबकि अन्य दो ने उसके पेट और गर्दन पर कई बार चाकू से वार किए।

पुलिस ने रविवार को एक बयान में कहा कि पीड़ित को पहले पास के अस्पताल ले जाया गया और बाद में एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

छात्र के पिता केरल में एक निर्माण मजदूर हैं और मां इलाके में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती हैं। रात 9:45 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को कॉल करके घटना की सूचना दी गई।

पुलिस ने बताया कि गोविंदपुरी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के दौरान तीनों आरोपियों की पहचान करके उन्हें पकड़ लिया गया।

आरोपियों में से दो छात्र हैं, जबकि एक ने पांचवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों की पीड़ित से रंजिश थी, जिसने कथित तौर पर पिछले दिनों उन पर हमला किया था।

आरोपियों ने यह दावा भी किया कि पीड़ित ने उन्हें और उनके परिवारों को धमकियां दी थीं।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने हत्या में कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए दो चाकू बरामद किए हैं और जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2025 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).