उत्तर प्रदेश: बांदा जिले में तीन नाबालिगों ने बच्ची से की अश्लील हरकत, प्राथमिकी दर्ज
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में सात साल की बच्ची के साथ तीन नाबालिग लड़कों द्वारा कथित रूप से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है. सिंह के अनुसार पकड़े गए नाबालिग को किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा,वहीं दो नामजद नाबालिगों की तलाश की जा रही है.
बांदा/उत्तर प्रदेश, 23 जनवरी: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में सात साल की बच्ची के साथ तीन नाबालिग लड़कों (Minor Boys) द्वारा कथित रूप से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है. जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने शनिवार को बताया कि गिरवां थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम एक गांव की सात साल की बच्ची के साथ गांव के ही 12 से 14 साल के तीन नाबालिग लड़कों द्वारा छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के मामले में मुकदमा दर्जकर 14 साल के एक आरोपी को शुक्रवार को पकड़ लिया गया है.
बाकी दो नाबालिगों की तलाश की जा रही है. एएसपी ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है. गिरवां थाने के प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे बच्ची पड़ोस में दूध लेने गयी थी, तभी तीनों नाबालिग उसे पकड़ कर एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ अश्लील हरकत की.
यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh Foundation Day 2021: उत्तर प्रदेश दिवस कब और कैसे मनाया जाएगा? जानें यूपी का इतिहास और महत्व
सिंह के अनुसार पकड़े गए नाबालिग को किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा,वहीं दो नामजद नाबालिगों की तलाश की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2021 12:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

