देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में एनएससीएन-केवाईए के तीन उग्रवादी मारे गए, अपहृत कार्यकर्ता को बचाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले में सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ के दौरान एक अपहृत निर्माण श्रमिक को बचा लिया गया और नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (केवाईए) गुट के तीन उग्रवादी मारे गए। एक रक्षा प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ईटानगर, 28 अप्रैल अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले में सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ के दौरान एक अपहृत निर्माण श्रमिक को बचा लिया गया और नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (केवाईए) गुट के तीन उग्रवादी मारे गए। एक रक्षा प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नागालैंड के रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अमित शुक्ला द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, 25 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले के पंगचाओ क्षेत्र से दो निर्माण श्रमिकों का अपहरण कर लिया गया।

विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना, असम राइफल्स और जिला पुलिस के जवानों ने रविवार को पंगचाओ क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान शुरू किया।

लेफ्टिनेंट कर्नल शुक्ला ने बयान में कहा, "मुठभेड़ में एनएससीएन (केवाईए) समूह के तीन कैडरों को मार गिराया गया।"

उन्होंने बताया कि इलाके से चार स्वचालित हथियार, गोला-बारूद और अन्य युद्ध संबंधी सामग्री बरामद की गई।

प्रवक्ता ने बताया कि अभियान के दौरान अपहृत निर्माण श्रमिकों में से एक को सफलतापूर्वक बचा लिया गया तथा दूसरे लापता श्रमिक की तलाश के लिए अभियान जारी है।

लोंगडिंग के पुलिस अधीक्षक डेकियो गुमजा तामिन ने घटना की पुष्टि की।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से संदिग्ध उग्रवादियों के तीन शव बरामद किए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: लखनऊ में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट