एजेंसी न्यूज

झारखंड में तीन प्रवासी श्रमिक संक्रमित पाये गये, कुल संख्या 161 हुई

जमशेदपुर के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने बताया कि जमशेदपुर के घाटशिला में चाकुलिया के दो प्रवासी सोमवार को कोरोना संक्रमित पाये गये। यह दोनों आठ मई को कोलकाता से यहां लौटे थे।

झारखंड में तीन प्रवासी श्रमिक संक्रमित पाये गये, कुल संख्या 161 हुई
जमात

रांची, 12 मई झारखंड में लौटे प्रवासी श्रमिकों एवं अन्य लोगों के कारण कोरोना संक्रमण बढ़ने का क्रम जारी है। कोलकाता से आठ मई को जमशेदपुर में घाटशिला के चाकुलिया में लौटे दो लोग सोमवार को कोरोना संक्रमित पाये गये जबकि गिरिडीह में भी एक और प्रवासी व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया, जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या अब 161 तक पहुंच गयी है।

जमशेदपुर के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने बताया कि जमशेदपुर के घाटशिला में चाकुलिया के दो प्रवासी सोमवार को कोरोना संक्रमित पाये गये। यह दोनों आठ मई को कोलकाता से यहां लौटे थे।

उन्होंने बताया कि दोनों संक्रमितों को टाटा मेन हास्पिटल, जमशेदपुर में भर्ती कराया गया है।

आघिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि इसी प्रकार गिरिडीह में बाहर से आया एक प्रवासी कल देर रात कोरोना संक्रमित पाया गया, जिसे मिलाकर गिरिडीह में संक्रमितों की संख्या अब कुल पांच तक पहुंच गयी है।

इससे पूर्व राज्य की राजधानी रांची के सबसे बड़े कंटेनमेंट क्षेत्र हिंदपीढ़ी से सोमवार को एक और व्यक्ति संक्रमित पाया गया जिसे मिलाकर झारखंड में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या आज 161 तक पहुंच गयी थी।

राज्य में अब तक कुल 79 मरीज ठीक हो गये हैं जबकि तीन अन्य की मौत हो चुकी है और शेष कुल 82 मरीजों का इलाज चल रहा है।

रांची में संक्रमितों की कुल संख्या 94 है जिनमें से 38 का इलाज जारी है।

अब राज्य के विभिन्न अस्पतालों में कुल 82 कोरोना संक्रमितों का इलाज जारी है।

रांची के अलावा बोकारो में संक्रमितों की संख्या 10 है। हजारीबाग और

पलामू में संक्रमितों की कुल संख्या क्रमशः चार और नौ है जबकि धनबाद में चार,

सिमडेगा में दो, जामताड़ा में दो, गिरिडीह में पांच, गोड्डा और कोडरमा में एक व्यक्ति संक्रमित पाये गये हैं।

देवघर में संक्रमितों की कुल संख्या भी चार है जबकि गढ़वा में संक्रमितों की संख्या तीन है। इसके अलावा दुमका एवं जमशेदपुर में दो-दो लोग संक्रमित पाये गये हैं।

राज्य की राजधानी रांची को देश के 129 अन्य जिलों के साथ रेड जोन

घोषित किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).