एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | ब्रिटेन में भारतीय मूल के व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में तीन लोग दोषी ठहराए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पिछले साल दक्षिण-पश्चिमी लंदन में एक पब के बाहर भारतीय मूल के व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में तीन लोगों को दोषी पाया गया है और उन्हें बाद में सजा सुनाई जाएगी। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विदेश की खबरें | ब्रिटेन में भारतीय मूल के व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में तीन लोग दोषी ठहराए गए
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, 15 जून पिछले साल दक्षिण-पश्चिमी लंदन में एक पब के बाहर भारतीय मूल के व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में तीन लोगों को दोषी पाया गया है और उन्हें बाद में सजा सुनाई जाएगी। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पिछले साल 25 जून को हाउनस्लो में स्टेन्स रोड पर स्थित एक पब के पास एक व्यक्ति पड़ा हुआ मिला था, जिसकी पहचान कमलजीत सिंह रील (31) के रूप में हुई थी।

इसके बाद पब के कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस तथा पुलिस के पहुंचने तक व्यक्ति का प्राथमिक उपचार किया था। करमजीत की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई थी कि हृदय पर चाकू के वार के कारण करमजीत की मौत हुई थी।

लंदन में वुड ग्रीन क्राउन अदालत में बुधवार को समाप्त हुई सुनवाई के दौरान 33 वर्षीय वेस्ली एंजेल को हत्या का दोषी पाया गया, जबकि उसके भाई नैथन एंजेल को हत्या का दोषी नहीं पाया गया।

हालांकि नैथन एक अन्य आरोपी बॉबी डनलेवी (26) की तरह गैर इरादतन हत्या और लूट के षड्यंत्र का आरोप स्वीकार कर चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2023 09:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).