एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में दुकानदार पर हमला करने के आरोप में टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर पश्चिमी दिल्ली के अलीपुर इलाके में मीट की दुकान के मालिक पर गोली चलाने और उसे घायल करने के आरोप में टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में दुकानदार पर हमला करने के आरोप में टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 23 फरवरी उत्तर पश्चिमी दिल्ली के अलीपुर इलाके में मीट की दुकान के मालिक पर गोली चलाने और उसे घायल करने के आरोप में टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बख्तावरपुर निवासी रोहित (24), बकौली निवासी सिद्धार्थ (19) और हरियाणा के सोनीपत निवासी मोहित (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि एक अन्य आरोपी कुणाल फरार है।

पुलिस ने अनुसार, बृहस्पतिवार रात नौ बजकर 34 मिनट पर पुलिस नियंत्रण कक्ष में एक कॉल आई जिसमें एक महिला ने आरोप लगाया कि चार लोगों ने उसके पति विकास पर गोली चला दी है।

घटना तब हुई जब विकास बकौली गांव में अपनी मीट की दुकान के सामने कार में बैठा था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के चार सदस्य वहां पहुंचे और उनमें से सिद्धार्थ, रोहित तथा कुणाल ने उस पर गोलियां चला दीं। उन्होंने कहा कि बाईं जांघ में गोली लगने से विकास घायल हो गया।

उन्होंने कहा कि विकास ने अपनी कार से भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसका पीछा किया।

अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी बख्तावरपुर में छिपे हैं, जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची तो रोहित ने गोली चला दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) रवि कुमार सिंह ने बताया कि गोलीबारी में आरोपी घायल हो गया और उसे पकड़ लिया गया। उन्होंने कहा कि इसके बाद मोहित को भी काबू कर लिया गया।

अधिकारियों के अनुसार, सिद्धार्थ नामक आरोपी को जांटी टोल के पास खेतों से गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से तीन पिस्तौल, दो कारतूस, दो खोखे, अपराध में इस्तेमाल की गई कार और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, रोहित चार और मोहित तथा सिद्धार्थ दो-दो आपराधिक मामलों में संलिप्त थे। कुणाल नामक आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2024 10:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).