एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन के तीन सदस्य गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में विभिन्न स्थानों से प्रतिबंधित संगठन प्रीपाक (प्रो) के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

देश की खबरें | मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन के तीन सदस्य गिरफ्तार

इंफाल, 23 जुलाई मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में विभिन्न स्थानों से प्रतिबंधित संगठन प्रीपाक (प्रो) के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संगठन के एक सदस्य को रविवार को चिंगमेइरोंग स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि उसके खुलासे के आधार पर प्रतिबंधित संगठन के दो अन्य सदस्यों को भी उसी दिन हाओरांग केइरेल माखा लेइकाई और लामशांग ताओथोंग अयुंगबा ममांग लेइकाई स्थित उनके आवासों से गिरफ्तार किया गया।

सुरक्षा बल दो साल पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से मणिपुर में तलाश अभियान चला रहे हैं।

मेइती और कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में मई 2023 से 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफा देने के बाद केंद्र ने 13 फरवरी को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था। राज्य विधानसभा को निलंबित कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2025 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).