विदेश की खबरें | पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में जमात उद दावा के तीन सदस्य गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गैरकानूनी संगठन जमात उद दावा के दो संदिग्ध सदस्यों को आतंक के वित्त पोषण के आरोप में पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

लाहौर, आठ अक्टूबर गैरकानूनी संगठन जमात उद दावा के दो संदिग्ध सदस्यों को आतंक के वित्त पोषण के आरोप में पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने एक वक्तव्य में कहा कि कि उसकी पंजाब इकाई ने मुजफ्फरगढ़ में खुफिया सूचना पर आधारित एक अभियान चलाया।

यह भी पढ़े | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप में नहीं है अब COVID19 के लक्षण, अस्पताल से किए गए डिस्चार्ज: चिकित्सक.

वक्तव्य में कहा गया कि हाफिज सईद द्वारा स्थापित संगठन के दो सदस्यों को आतंक के वित्त पोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

वक्तव्य के अनुसार, “वे गैरकानूनी संगठन जमात उद दावा के लिए धन इकट्ठा कर रहे थे। इस सूचना के आधार पर सीटीडी के दल ने छापा मारा और वजिदुल्लाह और मुहम्मद अली नामक दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।”

यह भी पढ़े | George Floyd: अमेरिका में 10 लाख डॉलर की जमानत पर रिहा हुआ जार्ज फ्लॉयड की हत्या का संदिग्ध.

आरोपियों के पास से आतंक के वित्त पोषण संबंधी पर्चे और रसीदें बरामद की गई हैं।

सीटीडी ने कहा, “जांच शुरू कर दी गई है और जमात उद दावा और फलह ए इंसानियत फॉउंडेशन (एफआईएफ) गिरोह के बीच संबंधों खंगाले जा रहे हैं।”

एफआईएफ, जमात उद दावा का ही एक संगठन है जिसकी स्थापना सईद ने की थी।

इस बीच पाकिस्तान की एक अदालत ने जमात उद दावा के चार सदस्यों को आतंक के वित्त पोषण के मामले में दोषी करार दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\