एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दो कारों की आमने सामने की टक्कर में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर मणिकपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रहमत अली का पुरवा गांव के पास हुई।

देश की खबरें | दो कारों की आमने सामने की टक्कर में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर मणिकपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रहमत अली का पुरवा गांव के पास हुई।

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) रोहित मिश्रा ने बताया कि लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग के निकट दो गाड़ियों में आमने सामने की हुई टक्कर में दोनों कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तत्काल स्थानीय चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि एक बच्ची सहित दो लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए प्रयागराज भेज दिया।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान राहुल श्रीवास्तव (35) व उसकी पत्नी प्राची (30) व बेटा अर्थ (10) के रूप में की गयी है ।

मिश्रा के मुताबिक, घायलों में राहुल की बेटी काव्या व दूसरी कार के चालक प्राजंल श्रीवास्तव शामिल हैं।

मिश्रा ने बताया कि प्रांजल लखनऊ जा रहे थे जबकि राहुल और उनका परिवार होली मनाने के लिए लखनऊ से प्रयागराज आ रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2023 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).