देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में तीन माओवादी गिरफ्तार, आईईडी जब्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों ने तीन माओवादियों को गिरफ्तार किया और उनके द्वारा लगाया गया एक आईईडी बरामद किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

कांकेर (छत्तीसगढ़), 21 मई छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों ने तीन माओवादियों को गिरफ्तार किया और उनके द्वारा लगाया गया एक आईईडी बरामद किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए माओवादियों में से दो पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम था।

उन्होंने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 30वीं बटालियन की एक संयुक्त टीम ने शुक्रवार को जिले में सीआरपीएफ के चिलपरस कैंप से तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने बताया, “अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने कोयलीबेड़ा पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आने वाले एक वन क्षेत्र में तीन लोगों को देखा। उन्हें उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे थे।”

उन्होंने बताया, “उनके कब्जे से एक वॉकी-टॉकी, एक टॉर्च और 6,000 रुपये नकद बरामद किए गए।”

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर एक आईईडी बरामद किया गया, जो उन्होंने चिलपरस दुड़ता रोड पर लगाया था।

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों की पहचान कांकेर के कोयलीबेड़ा निवासी पीलूराम आंचला उर्फ सालिक राम (35), पुनाउ राम मांडवी (22) और बीजापुर के रहने वाले रमेश पुनेम उर्फ बुधरू (25) के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि पीलूराम माओवादियों के उत्तरी बस्तर डिवीजन की कंपनी नंबर-5 के सेक्शन-ए का उप-कमांडर था। पुनेम माओवादी कंपनी नंबर-5 का सदस्य था। दोनों पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम था।

उन्होंने बताया कि पीलूराम के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं, जबकि पुनेम हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट