देश की खबरें | तीन नक्सली और छह सहयोगी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने फुटापल्ली और नादपल्ली गांव के मध्य जंगल से एक नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है। नक्सली पर वर्ष 2007 में पड़ोसी दंतेवाड़ा जिले में जेल से फरार होने का आरोप है। वहीं दो अन्य नक्सलियों को जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है।

जियो

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने फुटापल्ली और नादपल्ली गांव के मध्य जंगल से एक नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है। नक्सली पर वर्ष 2007 में पड़ोसी दंतेवाड़ा जिले में जेल से फरार होने का आरोप है। वहीं दो अन्य नक्सलियों को जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर जिले में अलग अलग स्थानों से सोमवार को डीआरजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दल को गस्त में रवाना किया गया था। बाद में दल ने घेराबंदी कर काड़म गनपत :38 वर्ष: को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े | भारतीय सेना ने की पुष्टि, लद्दाख में चीन से हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हुए: 16 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने बताया कि 16 दिसंबर वर्ष 2007 को दंतेवाड़ा स्थित केंद्रीय जेल से 299 कैदी फरार हो गए थे। गनपत भी उसमें शामिल था। गनपत पर पुलिस दल पर हमला करने का भी आरोप है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में डीआरजी और जिला पुलिस बल के जवानों ने चुचकोंटा गांव के जंगल के करीब घेराबंदी कर कोसा राम :24 वर्ष: और पोयाम सोमारू :27 वर्ष: को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े | भारत-चीन हिंसक झड़प: भारतीय सेना के कम से कम 20 जवान शहीद, चीनी पक्ष में 40 से ज्यादा हुए हताहत- रिपोर्ट्स.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों नक्सलियों पर इस वर्ष 15 अप्रैल को फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस जवान की हत्या में शामिल होने का आरोप है। वहीं उसके खिलाफ सड़क को नुकसान पहुंचाने तथा माओवादियों के लिए पर्चा बैनर लगाने का भी आरोप है।

उन्होंने बताया कि जिले में पुलिस दल ने इसके साथ ही बेदरे पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत मर्रीमड़गु गांव के जंगल से तीन महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनपर नक्सलियों का सहयोग करने का आरोप है।

सं संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Raghav Chadha New Party Buzz: इंस्टाग्राम पोस्ट से नई युवा पार्टी की अटकलें तेज, AAP के साथ विवाद के बीच बढ़ी चर्चाएं

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड