देश की खबरें | अहमदाबाद में नमकीन बनाने के कारखाने में दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शहर में वेजीटेबल पफ बनाने के कारखाने में काम करने वाले तीन मजदूरों की वहां रात में जमा धुएं में दम घुटने से मौत हो गयी।

अहमदाबाद, 14 सितंबर शहर में वेजीटेबल पफ बनाने के कारखाने में काम करने वाले तीन मजदूरों की वहां रात में जमा धुएं में दम घुटने से मौत हो गयी।

पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि यह कारखाना अहमदाबाद के घटलोदिया में भीड़-भाड़ वाली आवासी क्षेत्र केके नगर में एक स्कूल के पास स्थित है।

पुलिस निरीक्षक वीआर वाघेला ने बताया कि कारखाने का मेन गेट सुबह बंद मिलने पर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस नियंत्रण कक्ष को इसकी सूचना दी।

दमकल अधिकारी जयेश खड़िया ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस को तीन लोग फर्श पर बेहोश अवस्था में मिले। पुलिस ने परिसर में गैस रिसाव की आशंका की जांच करने के लिए तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।

खाड़िया ने बताया कि बाद में तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। दमकल विभाग ने मौके का जायजा लेने के बाद बताया कि परिसर में रात को कोई गैस लीक नहीं हुआ और ना ही वहां आग जल रही थी।

जोन-1 के पुलिस उपायुक्त रविन्द्र पटेल ने बताया कि शुरुआती जांच से लगता है कि कारखाने में ही रहने वाली तीनों मजदूरों की मौत धुएं के कारण दम घुटने से हुई है।

पुलिस ने बताया कि मृत मजदूरों की पहचान इब्राहीम, असलम और हसन के रूप में हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\