देश की खबरें | इंदौर-भोपाल मार्ग पर खड़े ट्रक से कार की टक्कर में तीन की मौत, सात घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में इंदौर-भोपाल राजमार्ग पर शुक्रवार को एक कार की खड़े ट्रक से टक्कर होने से तीन महिलाओं की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गये।
सीहोर, एक जुलाई मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में इंदौर-भोपाल राजमार्ग पर शुक्रवार को एक कार की खड़े ट्रक से टक्कर होने से तीन महिलाओं की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गये।
एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित इंदौर में एक शादी में शामिल होने के बाद जिले के कुबेरेश्वर धाम स्थित शिव मंदिर जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब कार जावर के पास खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में टकरा गई।
जावर थाना प्रभारी मदन इवने ने बताया कि हादसे में कल्पना बल्लाई (48), नल्लू बेन (62) और रेखा बेन (70) की मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि नल्लू बेन और घायल व्यक्ति अहमदाबाद (गुजरात) के रहने वाले हैं।
अधिकारी ने बताया कि आष्टा कस्बे में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को सीहोर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सं दिमो
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2022 09:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

