एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड में अलग अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, नौ जख्मी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के रामगढ़ जिले में दो अलग अलग सड़क हादसों में चार वर्षीय एक बच्चे समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई जबकि नौ अन्य लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | झारखंड में अलग अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, नौ जख्मी

रामगढ़ (झारखंड), 29 अप्रैल झारखंड के रामगढ़ जिले में दो अलग अलग सड़क हादसों में चार वर्षीय एक बच्चे समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई जबकि नौ अन्य लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पहला हादसा रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर मांडू के पास रविवार रात को हुआ जब एक एम्बुलेंस दो मोटरसाइकिल एवं एक कार को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। घटना में एम्बुलेंस से घर लौट रहे 68 वर्षीय व्यक्ति और उसके बेटे की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य जख्मी हो गए।

पुलिस ने बताया कि एम्बुलेंस महादेव यादव और उनके बेटे मनोज यादव (35) को ले जा रही थी। महादेव यादव को उपचार के बाद रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) से छुट्टी दी गई थी।

मांडू थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि घटना में एम्बुलेंस चालक और मोटरसाइकिल पर सवार चार अन्य लोग घायल हो गये। उन्होंने कहा, "पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।"

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एम्बुलेंस रांची रिम्स से कोडरमा जा रही थी।

एक अन्य सड़क दुर्घटना में एक ऑटो-रिक्शा के सोमवार को रामगढ़ जिले के पतरातू इलाके में पलट जाने से आयुष कुमार नाम के एक चार वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। यह ऑटो रामगढ़ जिले के सितका से रांची जिले के बुढ़मू जा रहा था।

उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय अस्पताल ले गई, जहां से गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को रांची के रिम्स भेजा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2024 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).