देश की खबरें | दक्षिण बंगाल में आंधी-बारिश से जुड़ी घटनाओं में तीन की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण बंगाल में कोलकाता और उसके आसपास के जिलों में मंगलवार दोपहर बाद आंधी के साथ बारिश हुई और संबंधित हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई।
कोलकाता, 11 मई दक्षिण बंगाल में कोलकाता और उसके आसपास के जिलों में मंगलवार दोपहर बाद आंधी के साथ बारिश हुई और संबंधित हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई।
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी से कोलकाता और उत्तर 24 परगना के इलाकों, नादिया, मुर्शिदाबाद, बांकुरा, पूर्बी बर्धमान, पश्चिम मेदिनीपुर, बीरभूम और पुरुलिया जिलों में नुकसान हुआ।
बारिश के कारण कोलकाता के कई इलाकों में पानी भर गया।
अधिकारी ने बताया कि बीरबूम के नानूर में बारिश के दौरान एक कार की डंपर से टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि मुर्शिदाबाद में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे किसान की मौत हो गई।
पवनेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2021 05:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

