एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | दक्षिण डकोटा में मकान में विस्फोट होने से तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दक्षिण डकोटा स्टेट फायर मार्शल का कार्यालय घटना की जांच कर रहा है और विस्फोट के कारणों का पता लगा रहा है।

विदेश की खबरें | दक्षिण डकोटा में मकान में विस्फोट होने से तीन लोगों की मौत
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

दक्षिण डकोटा स्टेट फायर मार्शल का कार्यालय घटना की जांच कर रहा है और विस्फोट के कारणों का पता लगा रहा है।

स्टेनली काउंटी के शेरिफ ब्रैड रथबन ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर फोर्ट पियरे से करीब 18 किलोमीटर दक्षिणपश्चिम में स्थित एक मकान में विस्फोट हुआ।

शेरिफ ने बताया कि छह माह के हार्पर हप और उसकी दादी लाडोना हप (61) की मौके पर ही मौत हो गयी,वहीं विलियम हप (66) की एक अस्पताल में मौत हो गयी।

इस हादसे में दो बच्चे पांच साल का माइल्स और तीन साल का रॉयसे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें मिनेसोटा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के वक्त बच्चों के माता-पिता केलसी और ट्रेवर हप काम पर गए हुए थे।

रथबन ने बताया कि ग्रामीण इलाके में पड़ोसियों ने विस्फोट की आवाज सुनी और प्राधिकारियों को सूचना दी। उन्होंने विस्फोट के पीछे किसी साजिश की आशंका से इनकार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2023 08:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).