एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा में सड़क हादसे में तीन की मौत, मुख्यमंत्री ने दो-दो लाख रूपये की अनु्ग्रह राशि घोषित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के खुर्दा जिले में शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर एक ट्रक द्वारा बस को टक्कर मारने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और नौ अन्य घायल हो गये।

देश की खबरें | ओडिशा में सड़क हादसे में तीन की मौत, मुख्यमंत्री ने दो-दो लाख रूपये की अनु्ग्रह राशि घोषित की

भुवनेश्वर, 27 नवंबर ओडिशा के खुर्दा जिले में शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर एक ट्रक द्वारा बस को टक्कर मारने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और नौ अन्य घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि बेलपाड़ा चौक पर यह हादसा हुआ। बस से 19 लोग क्योंझर जिले के घटगांव के मां तारिणी मंदिर वापस आ रहे थे।

पुलिस के मुताबिक दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों को बालूगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सटीक वजह का अभी पता नहीं चला है।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे में तीन विद्यार्थियों की मौत पर शोक प्रकट किया है और उनके परिवारों के लिए दो - लाख रूपये की अनुग्रह राशि घोषित की है।

हताहत लोग गंजाम जिले के गोपालपुर तहसील के रंगीलुंडा के रहने वाले थे।

पटनायक ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की तथा जिले के अधिकारियों को उनके उपचार के लिए सभी संभव सहायता देने का निर्देश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2021 08:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).