Karnataka Road Accident: कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत
कर्नाटक के तुमकुरु जिले में तुरुवेकेरे के समीप एक तेज रफ्तार कार ने एक मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे तीन लोगों की मौत हो गयी. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.
तुमकुरु (कर्नाटक), 7 जनवरी : कर्नाटक के तुमकुरु जिले में तुरुवेकेरे के समीप एक तेज रफ्तार कार ने एक मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे तीन लोगों की मौत हो गयी. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.
पुलिस ने बताया कि शनिवार रात को हुए हादसे के वक्त तिपतुर के रहने वाले तीनों लोग आदि चुंचनगिरि मठ से लौट रहे थे. यह भी पढ़ें : Man Died By Heart Attack: तेलंगाना के महबूबाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय दिल का दौरा पड़ने से नीचे गिरा यात्री; मौत- देखें वीडियो
पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय अनिल कुमार और नरसिम्हा मूर्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि काव्या (19) की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2024 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

