देश की खबरें | पश्चिमी दिल्ली में कबाड़ की दुकान में आग लगने से तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में कबाड़ की एक दुकान में आग लगने से एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 जनवरी पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में कबाड़ की एक दुकान में आग लगने से एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दमकल विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार रात 10:50 बजे आग लगने की सूचना मिली और दमकल की सात गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

विभाग ने बताया कि दुकान के ऊपर बने छोटे कमरों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां रहने वाले कुछ लोग आग से झुलसकर घायल हो गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के बाद तीन शव बरामद किए गए। मृतकों में दो करीब 20 साल के व्यक्ति हैं, जबकि तीसरा 10 साल से कम उम्र का बच्चा है।

मृतकों में से एक की कीर्ति नगर के कमला नेहरू कैंप निवासी 20 वर्षीय रोहित के रूप में पहचान की गई है।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि रोहित आग की लपटों में घिर गया जब उसने आग बुझाने का प्रयास किया और उसका शव एक नाली में मिला।

उन्होंने बताया कि कबाड़ की दुकान 50 वर्षीय टोनी महतो चलाता था, जो घटना के बाद से फरार है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दीपक पुरोहित ने बताया कि यह संदेह है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही सही कारण का पता चल सकेगा।

उन्होंने कहा, "हमने भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत कीर्ति नगर पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान