एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नांदेड़ में ऑटोरिक्शा और ट्रक के बीच टक्कर होने से तीन लोगों की मौत, चार घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक ऑटोरिक्शा और ट्रक के बीच टक्कर होने से तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | नांदेड़ में ऑटोरिक्शा और ट्रक के बीच टक्कर होने से तीन लोगों की मौत, चार घायल

मुंबई, सात जुलाई महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक ऑटोरिक्शा और ट्रक के बीच टक्कर होने से तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार दोपहर को महाराष्ट्र-तेलंगाना सीमा के पास स्थित धर्माबाद तालुका में हुई थी।

उन्होंने बताया कि ऑटोरिक्शा धर्माबाद की ओर जा रहा था तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।

ऑटोरिक्शा में कुछ यात्री और बकरियां सवार थीं।

अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में ऑटोरिक्शा चालक शेख मुजीब शेख बाबूमियां (44), गणेश अशोक मुरारी (21) और पिराजी लक्ष्मण अडकेकर (50) की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायल हुए चार लोगों का स्थानीय अस्पताल में उपचार हो रहा है और इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2024 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).