देश की खबरें | ट्रक की टक्कर लगने से तीन की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के फेफना थाना क्षेत्र के सागरपाली कस्बे में एक ट्रक की टक्कर लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
बलिया (उप्र), 17 जून जिले के फेफना थाना क्षेत्र के सागरपाली कस्बे में एक ट्रक की टक्कर लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सागरपाली-थम्हनपुरा मार्ग पर सोमवार देर शाम एक अनियंत्रित डीसीएम ट्रक ने तीन स्थानों पर सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने ट्रक चालक लापरवाही से वाहन चलाते हुए फेफना थाना क्षेत्र के सागरपाली कस्बे में कुछ लोगों को टक्कर मारते हुए नरही थाना क्षेत्र में पहुंचा और उसने वहां से भागने का प्रयास किया।
स्थानीय लोगों व नरही पुलिस द्वारा तत्काल पीछा करते हुए ट्रक चालक को पकड़ लिया गया और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया। इस घटना में मन्नू गौड़ (19) और गुलशन (13) की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मृत्यु हो गई तथा चार अन्य लोग घायल हो गए।
अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर के अनुसार घटना में घायल अखिलेश यादव (25) की वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई।
सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस अधीक्षक के अनुसार, मौके पर शान्ति व्यवस्था सम्बंधित कोई समस्या नही है और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में ट्रक चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2025 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

