एजेंसी न्यूज

Odisha Road Accident: ओडिशा में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस और ट्रक के बीच टक्कर में तीन लोगों की मौत, 14 घायल

ओडिशा के मयूरभंज जिले में शनिवार को एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हुए हैं. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Odisha Road  Accident: ओडिशा में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस और ट्रक के बीच टक्कर में तीन लोगों की मौत, 14 घायल
Road Accident (img: File photo)

बारिपदा (ओडिशा), 13 जुलाई : ओडिशा के मयूरभंज जिले में शनिवार को एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हुए हैं. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे बेतनती पुलिस थाना क्षेत्र में बुदिखमारी स्कवायर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर हुई, जब बस, ट्रक से टकरा गई. बस में करीब 20 तीर्थयात्री सवार थे.

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय बस हैदराबाद से गया जा रही थी. अधिकारी ने बताया, ''इस हादसे में बस चालक उदय सिंह की मौत हो गई. वह हैदराबाद के चारमीनार का रहने वाला था.'' उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए यात्रियों को बारिपदा स्थित पंडित रघुनाथ मुर्मू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह भी पढ़ें : क्या जेपी, मोरारजी, मुलायम, लालू, अटल बिहारी, आडवाणी अराजक थे: शहजाद पूनावाला

अतिरिक्त जिला चिकित्सा अधिकारी बिजय कुमार दास ने बताया कि बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि हादसे में 14 लोग घायल हुए हैं और उनका अस्पताल में इलाज जारी है. अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2024 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).