देश की खबरें | झारखंड में बस और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 13 लोग घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पलामू जिले में शुक्रवार सुबह बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मेदिनीनगर (झारखंड), तीन जनवरी झारखंड के पलामू जिले में शुक्रवार सुबह बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना जिला मुख्यालय मेदिनीनगर से 30 किलोमीटर दूर सतबरवा क्षेत्र में कसियाडीह-बकोरिया मार्ग पर उस समय हुई जब घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण मालवाहक वाहन बस से टकरा गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई और टक्कर में 13 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों में से दो को रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया, जहां बाद में उनकी मौत हो गई।"
मृतकों की पहचान रियासत मियां (56), शशि पांडे (26) और पुष्पेंद्र कुमार (46) के तौर पर हुई है।
सतबरवा पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी अंचित कुमार ने बताया कि अन्य घायलों को निकटवर्ती तुम्बागड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुर्घटना के समय बस मेदिनीनगर से रांची जा रही थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2025 10:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

