देश की खबरें | दिल्ली उच्च न्यायालय में तीन न्यायाधीशों ने ली शपथ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय में तीन न्यायाधीशों ने बृहस्पतिवार को शपथ ली और इसके साथ ही इस अदालत में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 47 हो गयी।
नयी दिल्ली, दो जून दिल्ली उच्च न्यायालय में तीन न्यायाधीशों ने बृहस्पतिवार को शपथ ली और इसके साथ ही इस अदालत में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 47 हो गयी।
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी ने न्यायमूर्ति पुरुषेंद्र कुमार कौरव, न्यायमूर्ति अनीश दयाल और न्यायमूर्ति अमित शर्मा को पद की शपथ दिलाई।
केन्द्र सरकार ने बुधवार को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति पुरुषेंद्र कुमार कौरव का दिल्ली उच्च न्यायालय में तबादला करने संबंधी अधिसूचना जारी की थी। उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने पिछले माह उनके स्थानांतरण की अनुशंसा की थी।
केन्द्र सरकार ने 31 मई को न्यायमूर्ति दयाल और न्यायमूर्ति शर्मा की नियुक्तियों को भी अधिसूचित किया था।
इन न्यायाधीशों को मुख्य न्यायाधीश की अदालत में शपथ दिलाई गयी। इस दौरान उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीश, अधिवक्ता और नवनियुक्त न्यायाधीशों के परिजन मौजूद थे।
इन नयी नियुक्तियों के साथ ही दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 47 हो गयी है, जिनमें 12 महिला न्यायाधीश शामिल हैं। इस उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2022 01:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

