एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तीन भारतीय एशियाई जूनियर मुक्केबाजी फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के तीन मुक्केबाज दुबई में चल रही एशियाई जूनियर चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच गए ।

देश की खबरें | तीन भारतीय एशियाई जूनियर मुक्केबाजी फाइनल में

नयी दिल्ली, 27 अगस्त भारत के तीन मुक्केबाज दुबई में चल रही एशियाई जूनियर चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच गए ।

तनु (52 किलो), निकिता चंद (60 किलो) और विशु राठी (48 किलो) ने फाइनल में जगह बनाई ।

तनु ने नेपाल की स्वस्तिका को 5 . 0 से हराया जबकि निकिता ने उजबेकिस्तान की मुखुसा तोखिरोवा को 5 . 0 से ही मात दी ।

राठी ने दो मिनट से भी कम समय में मंगोलिया की ओत्गोंबात येसुंखुस्लेन को हराया ।

वहीं आशीष (54 किलो) और अंशुल (57 किलो) को सेमीफाइनल में हार के बाद कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा ।

टूर्नामेंट में युवा वर्ग में विजेता को 6000 डॉलर जबकि रजत पदक विजेता को 3000 और कांस्य पदक जीतने पर 1500 डॉलर दिये जायेंगे ।वहीं जूनियर चैम्पियन को 4000 डॉलर, रजत पदक पर 2000 और कांस्य पदक पर 1000 डॉलर दिये जायेंगे ।

भारत के छह मुक्केबाज एशियाई युवा चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच चुके हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2021 11:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).