विदेश की खबरें | मैसाचुसेट्स में सड़क दुर्घटना में तीन भारतीय छात्रों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के पश्चिमी मैसाचुसेट्स में एक कार के एक अन्य वाहन से टकरा जाने के कारण भारत के तीन छात्रों की मौत हो गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

न्यूयॉर्क, 27 अक्टूबर अमेरिका के पश्चिमी मैसाचुसेट्स में एक कार के एक अन्य वाहन से टकरा जाने के कारण भारत के तीन छात्रों की मौत हो गई।

बर्कशायर जिला अटॉर्नी कार्यालय ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि प्रेम कुमार रेड्डी गोडा (27), पवनी गुल्लापल्ली (22) और साई नरसिम्हा पटमसेट्टी (22) की इस हादसे में मौत हो गई।

मैसाचुसेट्स राज्य और स्थानीय पुलिस दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर के मामले की जांच कर रहे हैं।

बयान में कहा गया है कि हादसे में पांच अन्य घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे उत्तर दिशा की ओर से आ रही एक कार दक्षिण दिशा की तरफ से आ रहे एक पिकअप ट्रक से टकरा गई। कार में सवार चार अन्य मनोज रेड्डी डोंडा (23), श्रीधर रेड्डी चिंताकुंटा (22), विजीत रेड्डी गुम्माला (23) और हिमा ईश्वर्या सिद्दीरेड्डी (22) को इलाज के लिए बर्कशायर मेडिकल सेंटर ले जाया गया।

अन्य वाहन के चालक अरमांडो बॉतिस्ता-क्रूज (46) को इलाज के लिए फेयरव्यू मेडिकल सेंटर ले जाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\