देश की खबरें | पुडुचेरी पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता समेत तीन को सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दो लाख रुपये की कथित रिश्वतखोरी के संबंध में पुडुचेरी सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मुख्य अभियंता एवं कार्यकारी अभियंता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 23 मार्च केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दो लाख रुपये की कथित रिश्वतखोरी के संबंध में पुडुचेरी सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मुख्य अभियंता एवं कार्यकारी अभियंता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में कथित तौर पर शामिल एक निजी ठेकेदार को भी गिरफ्तार किया गया है।

बाद में तलाशी के दौरान 73 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।

आरोप है कि कार्यकारी अभियंता आर चिदंबरनाथन ने कराईकल में पीडब्ल्यूडी के तहत सड़क परियोजनाओं से संबंधित मामलों में भविष्य में परेशानी मुक्त मंजूरी देने के लिए ठेकेदार एन एलामुरुगन से छह लाख रुपये कमीशन के रूप में मांगे थे, जो कुल अनुमानित निविदा राशि 7.44 करोड़ रुपये का लगभग एक प्रतिशत था।

चिदंबरनाथन ने कथित तौर पर मुख्य अभियंता एम दीनदयालन के लिए रिश्वत की मांग की थी।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने चिदंबरनाथन द्वारा रिश्वत की रकम स्वीकार करने के तुरंत बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

सीबीआई के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘कार्यकारी अभियंता के पास से दो लाख रुपये की राशि बरामद की गई। इसके अलावा, आरोपी पीडब्ल्यूडी ठेकेदार के वाहन से 50,000 रुपये की राशि बरामद की गई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Organ Donation in India: अंगदान का महादान! अब आधार और ABHA आईडी से घर बैठे करें पंजीकरण, जानें मध्य प्रदेश सरकार की नई सम्मान नीति

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच 40वें मुकाबले में कैसा रहेगा पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Bittu Bajrangi Marriage Fraud: बिट्टू बजरंगी के साथ 'शादी का झांसा' देकर ठगी, नूंह हिंसा के आरोपी से लुटेरों ने ऐंठे 33 हजार रुपये; अलीगढ़ के मंदिर में इंतजार करता रह गया दूल्हा

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\