देश की खबरें | बहराइच में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में बच्ची समेत तीन की मौत, तीन अन्य घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम मोतीपुर थाना क्षेत्र निवासी ओंकार (40) अपनी पत्नी मैना देवी (38) व सास शबनम (80) को बाइक पर बिठाकर ससुराल से वापस घर लौट रहा था।
पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम मोतीपुर थाना क्षेत्र निवासी ओंकार (40) अपनी पत्नी मैना देवी (38) व सास शबनम (80) को बाइक पर बिठाकर ससुराल से वापस घर लौट रहा था।
उन्होंने बताया कि एक अन्य व्यक्ति गणेश अपनी चार साल की बेटी अंशिका व पत्नी के साथ बाइक पर सामने से आ रहा था। पुलिस ने बताया कि दोनों बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में ओंकार (40) तथा शबनम (80) की घटनास्थल पर मृत्यु हो गयी, जबकि अंशिका (चार) की देर रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।
पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल गणेश, मैना देवी व गणेश की पत्नी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस के अनुसार दोनों परिवार रक्षाबंधन का त्यौहार मनाकर अपने-अपने घर लौट रहे थे। बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी तथा चालकों ने हेलमेट भी नहीं लगा रखे थे।
पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2023 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

