देश की खबरें | शिमला में दो हफ्तों में आग लगने की तीन घटनाएं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के शिमला में दो हफ्तों के भीतर आग लगने की तीन घटनाओं के बाद एक बार फिर शहर में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
शिमला, 12 मई हिमाचल प्रदेश के शिमला में दो हफ्तों के भीतर आग लगने की तीन घटनाओं के बाद एक बार फिर शहर में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
अधिकारियों ने बताया कि शिमला के उपनगर धल्ली में बृहस्पतिवार देर रात करीब 12.05 बजे लगी भीषण आग से दो दुकानें, एक घर और हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) का एक गोदाम क्षतिग्रस्त हो गया।
आग लगने से क्षतिग्रस्त एक दुकान में सोते समय मामूली रूप से झुलसे नेपाल के एक मजदूर को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (आईजीएमसीएच) शिमला ले जाया गया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि आग की इस घटना में एक करोड़ रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई।
उन्होंने बताया कि दमकल की चार गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। आग बुझाने में तीन घंटे से अधिक का समय लगा। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, आग लगने का कारण शॉट सर्किट भी हो सकता है।
इससे पहले छह मई को रिज से 100 मीटर दूर लक्कड़ बाजार में मशहूर बेकरी की दुकान तृप्ति में आग लग गई थी।
गत 27 अप्रैल को दो रसोई गैस सिलेंडर फटने से आईजीएमसी के नए ओपीडी भवन के चिकित्सकों के पांच चैंबर, एक कैंटीन और तीन लिफ्ट में आग लग गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2023 07:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

