एजेंसी न्यूज

उत्तर प्रदेश में तीन अवैध बांग्लादेशी प्रवासी गिरफ्तार, हथियार बरामद: UP STF

उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने कथित तौर पर हथियार बेचने और लूटपाट एवं चोरी में संलिप्त रहने को लेकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के अवैध बांग्लादेशी प्रवासी होने का दावा किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश में तीन अवैध बांग्लादेशी प्रवासी गिरफ्तार, हथियार बरामद: UP STF
UP Special Task Force (Photo Credits: Twitter)

नोएडा(उत्तर प्रदेश), 15 जनवरी : उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने कथित तौर पर हथियार बेचने और लूटपाट एवं चोरी में संलिप्त रहने को लेकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों के अवैध बांग्लादेशी प्रवासी होने का दावा किया गया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने कहा कि कार्यबल ने तीन लोगों को तड़के करीब ढाई बजे झांसी से पकड़ा, जहां वे अवैध रूप से रह रहे थे.

एसटीएफ ने एक बयान में कहा, “एसटीएफ की नोएडा इकाई उचित दस्तावेज के बिना उत्तर प्रदेश में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के मामलों पर काम कर रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को टीम झांसी पहुंची और आरोपियों को झांसी-ग्वालियर मार्ग स्थित रक्सा मोड़ पर पकड़ लिया गया.'' एजेंसी ने कहा कि उसने आरोपियों के पास से दो अवैध पिस्तौल और कुछ गोला-बारूद जब्त किया है. यह भी पढ़ें : Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में पतंग के मांझे से गला कटने से महिला की मौत

इनकी पहचान सुलेमान उर्फ जिलमान, अलीमन उर्फ मिंटू और जाकिर खान उर्फ असलम के रूप में हुई है. ये सभी बांग्लादेश के बागेरहाट खुलना जिले के रहने वाले हैं. बयान में कहा गया है कि आरोपी कबाड़ डीलर का काम करते थे, लेकिन यहां हथियारों की बिक्री और लूट व चोरी के मामलों में संलिप्त थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2022 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).