देश की खबरें | सरपंच की हत्या में शामिल रहे लश्कर के तीन ‘हाइब्रिड’ आतंकवादी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के तीन स्थानीय ‘हाइब्रिड’ आतंकवादियों को सोमवार को जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार किया गया और उनके पास से हथियार एवं गोला-बारूद भी बरामद हुआ है। ये तीनों आतंकी अप्रैल में बारामूला जिले में हुई एक सरपंच की हत्या में शामिल थे। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 23 मई प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के तीन स्थानीय ‘हाइब्रिड’ आतंकवादियों को सोमवार को जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार किया गया और उनके पास से हथियार एवं गोला-बारूद भी बरामद हुआ है। ये तीनों आतंकी अप्रैल में बारामूला जिले में हुई एक सरपंच की हत्या में शामिल थे। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

‘हाइब्रिड’ आतंकवादी दरअसल आतंकवादियों के रूप में अधिसूचित नहीं होते, लेकिन आतंकी मंसूबों के प्रति सहानुभूति रखते हैं और वे अपने आकाओं द्वारा दिए गए काम के अनुसार लक्षित हमले करने के लिए पर्याप्त रूप से प्रशिक्षित होते हैं। आतंकवादी वारदात को अंजाम देने के बाद वे सामान्य जीवन जीने लगते हैं और अगला काम मिलने का इंतजार करते हैं।

बारामूला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रईस मोहम्मद बट ने पत्तन में संवाददाताओं से कहा, ''आतंकियों ने 15 अप्रैल को पत्तन कस्बे के वुस्सन इलाके में गौसबाग के सरपंच मंजूर अहमद बंगरू की गोली मारकर हत्या कर दी थी।''

उन्होंने बताया कि इस हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया था और एक मुकदमा भी दर्ज किया गया था।

बट ने कहा कि तकनीकी निगरानी और विभिन्न खुफिया सूचनाओं के आधार पर गहन जांच के बाद साजिश का खुलासा हो सका। उन्होंने कहा कि तीन हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है, जो करीब छह-सात महीने से साजिश रच रहे थे।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मौजूदा मामले का संबंध पलहल्लन राजमार्ग पर पिछले साल हुए ग्रेनेड हमले से भी है। इस मामले का मुख्य साजिशकर्ता बारथीपोरा का अफजल था। मौजूदा मामले में भी अफजल की संलिप्तता सामने आई है।

बट ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों ने भी अफजल से गोला-बारूद प्राप्त किया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आतंकियों की पहचान नूर मोहम्मद यातू, मोहम्मद रफीक पर्रे और मोहम्मद अकबर पर्रे के रूप में हुई है जो पत्तन स्थित गौसबाग के निवासी हैं।

अधिकारी ने बताया कि तीन चीनी पिस्तौल, तीन मैगजीन, दो हथगोले और 32 कारतूस बरामद हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान