एजेंसी न्यूज

उत्तर प्रदेश के देवरिया में नाव पलटने से 3 लड़कियों की मौत, 4 को बचाया गया

उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र के महादेव ताल में नाव पलटने से तीन लड़कियों की डूबकर मौत हो गई जबकि चार अन्य को बचा लिया गया.

उत्तर प्रदेश के देवरिया में नाव पलटने से 3 लड़कियों की मौत, 4 को बचाया गया
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

 लखनऊ: उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र के महादेव ताल में नाव पलटने से तीन लड़कियों की डूबकर मौत हो गई जबकि चार अन्य को बचा लिया गया. देवरिया के जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने शनिवार को बताया कि भलुअनी थाना क्षेत्र के गरेड गांव में शुक्रवार की शाम यह हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि इस हादसे में मारी गई सभी लड़कियों की उम्र आठ वर्ष से लेकर 15 वर्ष के बीच है. निरंजन के अनुसार पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे में राज नंदनी, लल्नत और रितु की मौत हो गई.  उन्होंने बताया कि रतन नामक लड़की की हालत गंभीर है जिसका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उन्होंने बताया कि हादसे में मृत लड़कियों के परिजनों को सरकारी सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. यह भी पढ़े: गुजरात में नाव पलटने से एक ही परिवार के 3 लोग डूबे, 1 व्यक्ति लापता

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को गरेड गांव के रामेश्वर के बेटे का मुंडन संस्कार था. इस कार्यक्रम के लिए उनके यहां कई रिश्‍तेदार एकत्र हुए थे. मुंडन कार्यक्रम के बाद घर से सात लड़कियां शाम को पास में स्थित महादेव ताल में नौका विहार के लिए गई थी और उसी दौरान नाव पलट गई. उन्होंने बताया कि नाविक तैरकर बाहर निकल गया लेकिन वे डूबने लगीं. लोगों ने चार लड़कियों को किसी तरह बचा लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2021 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).