देश की खबरें | चेन्नई में तीन लड़कियों और उनकी दादी की दम घुटने से मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां मनाली से नजदीक माथुर एमएमडीए के एक घर में मच्छर भगाने वाली मशीन से कथित तौर पर लगी आग के बाद एक बुजुर्ग महिला और उसकी तीन पोतियों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

चेन्नई, 19 अगस्त यहां मनाली से नजदीक माथुर एमएमडीए के एक घर में मच्छर भगाने वाली मशीन से कथित तौर पर लगी आग के बाद एक बुजुर्ग महिला और उसकी तीन पोतियों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान 65 वर्षीय संथनालक्ष्मी और उसकी तीन पोतियों संध्या, प्रिया रक्षिता और पवित्रा के तौर पर की गई है जिनकी उम्र आठ से 10 साल के बीच है। उसने बताया कि जब वे घर में सो रहे थे तभी आग लगी, उनके पड़ोसियों को आज सुबह घर से धुंआ निकलता दिखा जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि चार लोग बेहोश पड़े हैं जिसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने ‘मृत लाया गया’ घोषित कर दिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ कि जिस कमरे में पीड़ित सोए थे वहां पर मच्छर भगाने वाली मशीन लगी थी जो नायलन की वस्तु पर गिरी और आग लग गई। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों का सोने के दौरान धुंए से उनका दम घुंट गया।

पुलिस ने बताया कि तीनों बच्चियां दादी के घर रात में सोने आई थीं क्योंकि उनकी मां अस्पताल में भर्ती पिता की तीमारदारी के लिए गई थी।

माधवरम मिल्क कॉलोनी पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर