एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार, 185 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. थाना सेक्टर-49 पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 185 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद नशीले पदार्थ की बाजार में कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है।

देश की खबरें | तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार, 185 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद

नोएडा, 12 मई थाना सेक्टर-49 पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 185 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद नशीले पदार्थ की बाजार में कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है।

एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह गांजा ओडिशा से ट्रक में भरकर लाया जा रहा था। गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना सहित दो लोग फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-49 पुलिस को बीती रात को सूचना मिली कि कुछ गांजा तस्कर ओडिशा से लकड़ी से भरे एक ट्रक के केबिन में गांजा छिपाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बेचने के लिए ला रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। सर्फाबाद गांव के पास लकड़ी से भरा ट्रक पुलिस को आता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक को रोककर जांच की तो ट्रक के केबिन के अंदर 35 पैकेट मिले जिनमें पांच -पांच किलोग्राम गांजा रखा हुआ था।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में कृष्ण कुमार, वेदराम तथा कुंवर पाल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि तस्करी में प्रयोग होने वाला ट्रक खुर्जा के रहने वाले एक व्यक्ति का है।

उन्होंने बताया कि ट्रक से गांजा की तस्करी कराने वाले दो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। बरामद गांजे की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2021 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).