देश की खबरें | लद्दाख में 15 मिनट के भीतर भूकंप के तीन झटके आए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में सोमवार को 15 मिनट के भीतर तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
जम्मू, 18 दिसंबर केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में सोमवार को 15 मिनट के भीतर तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
रिक्टर पैमाने पर भूकंप के पहले झटके की तीव्रता 5.5 मापी गयी और इसके बाद कम तीव्रता के दो झटके महसूस किए गए। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भी भूकंप का हल्का झटका आया।
अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, भूकंप का पहला झटका अपराह्न 3.48 बजे आया और इसका केंद्र कारगिल था। भूकंप का केंद्र सतह से 10 किलोमीटर नीचे 33.41 डिग्री अक्षांश और 76.70 डिग्री देशांतर पर था।
एनसीएस ने बताया कि इसके बाद करीब चार बजकर एक मिनट पर 4.8 और 3.8 तीव्रता के दो और झटके महसूस किए गए।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में शाम चार बजकर 18 मिनट पर 3.6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में 33.37 डिग्री अक्षांश और 76.57 डिग्री देशांतर पर स्थित था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)