देश की खबरें | मप्र के धार जिले में ताड़ी पीने से तीन की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के धार जिले के आदिवासी इलाके में ताड़ी (देसी शराब) पीने से दो पुरुषों और एक महिला की मौत हो गयी।

धार, 17 अप्रैल मध्य प्रदेश के धार जिले के आदिवासी इलाके में ताड़ी (देसी शराब) पीने से दो पुरुषों और एक महिला की मौत हो गयी।

जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि घटना रविवार को जिला मुख्यालय से 90 किलोमीटर दूर टांडा थाना क्षेत्र के झाड़मली गांव में हुई।

उन्होंने कहा कि घटनास्थल से एक कीटनाशक की बोतल भी मिली है, लेकिन यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि यह ताड़ी में मिलाई गई थी या नहीं। घटना की सभी कोणों से जांच की जा रही है।

सिंह ने कहा,“ एक परिवार के सदस्यों ने अपनी कृषि भूमि में स्थित एक पेड़ से निकाली गई ताड़ी (ताड़ की शराब) का सेवन किया जिसके बाद एक व्यक्ति नसरु (46) की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस रविवार दोपहर को गांव पहुंची और ताड़ी पीने वाले अन्य लोगों को धार और बोरी कस्बे के अस्पतालों में ले गयी।”

अधिकारी ने कहा कि उपचार के दौरान इनमें से 45 वर्षीय एक महिला और 55 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति की रविवार रात विभिन्न अस्पतालों में मौत हो गई।

उन्होंने बताया,“ शराब पीने वाले 13 अन्य लोगों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया और वे सभी खतरे से बाहर हैं। इनमें से चार का धार जिला अस्पताल में उपचार किया रहा है।”

अधिकारी ने बताया, “अधिक मात्रा में ताड़ी का सेवन करने से मौत भी हो सकती है। मामले में आगे की जांच से मौत का कारण सामने आ सकेगा।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\