देश की खबरें | बेंगलुरु के तीन श्रद्धालुओं ने तिरुपति मंदिर को चांदी के चार विशाल दीपक दान किए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु के तीन श्रद्धालुओं ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) को चांदी के चार विशाल दीपक दान किए हैं।
तिरुपति, 11 मई बेंगलुरु के तीन श्रद्धालुओं ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) को चांदी के चार विशाल दीपक दान किए हैं।
टीटीडी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि बेंगलुरु के राधा कृष्ण, श्याम सुंदर शर्मा और शशिधर ने शनिवार शाम को ये दीपक दान किए।
इसमें कहा गया कि दानकर्ताओं ने मंदिर के अधिकारी रामकृष्ण को महाद्वारम (भव्य प्रवेश द्वार) पर ये दीपक भेंट किए।
इससे पहले, टीटीडी के अध्यक्ष बी आर नायडू ने मंदिर निकाय के कर्मचारियों को तिरुमाला और तिरुपति के बीच सुरक्षित यात्रा के लिए 555 हेलमेट वितरित किए।
दिल्ली की एक हेलमेट कंपनी के प्रतिनिधि जे रघुराम और नवीन ने पांच लाख रुपये की कीमत के हेलमेट दान किए। नायडू ने वादा किया कि 15 दिन के भीतर 500 और हेलमेट दान किए जाने की उम्मीद है।
नायडू ने कहा, ‘‘अगर इनकी गुणवत्ता और उपयोग संतोषजनक पाया गया तो 5,000 और हेलमेट उपलब्ध कराए जाएंगे।’’
तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर दुनिया का सबसे अमीर हिंदू मंदिर है, जहां प्रतिदिन 70,000 से एक लाख श्रद्धालु आते हैं जो औसतन तीन करोड़ रुपये से अधिक का चढ़ावा चढ़ाते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2025 09:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

