देश की खबरें | तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, दस अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक द्वारा कुछ वाहनों और राहगीरों को टक्कर मारने से तीन लोगों की मौत हो गयी और दस अन्य लोग घायल हो गए।

खंडवा, 17 मई मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक द्वारा कुछ वाहनों और राहगीरों को टक्कर मारने से तीन लोगों की मौत हो गयी और दस अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर मुंदी-बीड रोड पर सोमवार रात करीब 11 बजे हुआ।

बीड पुलिस चौकी प्रभारी आर पी यादव ने बताया कि लोगों का एक समूह आश्रम के पास एक होटल में एक विवाह समारोह से लौट रहा था तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोपहिया वाहनों और पैदल राहगीरों को टक्कर मार दी और इसके बाद वह (ट्रक) पलट गया।

उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों- गेंदालाल राठौर (62), उनके भतीजे विशाल राठौर और भतीजी खुशी (05) की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गयी।

अधिकारी ने बताया कि गेंदालाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दो अन्य ने जिला अस्पताल ले जाते दम तोड़ दिया।उनके अनुसार कुछ पैदल यात्रियों समेत दस अन्य लोग घायल हो गए और विभिन्न अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा हे।

अधिकारी ने कहा कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड