एजेंसी न्यूज

बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत: छह गंभीर रूप से घायल

अलीगढ़ जिले के क्वारसी क्षेत्र में रविवार को एक बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत: छह गंभीर रूप से घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), 1 मई : अलीगढ़ जिले के क्वारसी क्षेत्र में रविवार को एक बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस अधीक्षक (नगर) गुणवंत ने संवाददाताओं को बताया कि क्वारसी थाना क्षेत्र के नगला पटवारी इलाके में एक बेकाबू ट्रक ने स्थानीय बाजार में कई लोगों को कुचल दिया.

इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. उनकी तत्काल शिनाख्त नहीं हो सकी है. उन्होंने बताया कि घटना में कम से कम छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि घायलों में से एक की हालत नाजुक बतायी जा रही है. यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल चार मई से सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर निकलेंगे

गुणवंत ने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि घटना के वक्त वह नशे में था. इसकी जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि पुलिस इस संबंध में मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2022 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).