देश की खबरें | शिवपुरी जिले में एसयूवी पलटने से तीन लोगों की मौत, चार अन्य घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में शनिवार को एक एसयूवी का टायर फट जाने से वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गए।
शिवपुरी (मध्य प्रदेश), सात मई जिले में शनिवार को एक एसयूवी का टायर फट जाने से वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि हादसा नरवर थाना क्षेत्र के टपकेश्वर इलाके में हुआ।
नरवर थाने के प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि एसयूवी पिछोर से बाबूपुर गांव आ रही थी उसी दौरान टायर फटने से वह पलट गई।
उन्होंने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है।
शर्मा ने बताया कि घायलों में से एक को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2022 10:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

