भदोही के दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने से तीन लोगों की मौत, 64 अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भदोही जिले के औराई थानाक्षेत्र में एक दुर्गा पूजा के पंडाल में आग लगनी की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है, जबकि हादसे में 64 अन्य लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

भदोही (उप्र), तीन अक्टूबर भदोही जिले के औराई थानाक्षेत्र में एक दुर्गा पूजा के पंडाल में आग लगनी की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है, जबकि हादसे में 64 अन्य लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतकों में एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं।

जिलाधिकारी गौरांग राठी ने सोमवार को बताया कि औराई थाने से 100 मीटर दूर नरथुआ गांव में एक पूजा समिति के पंडाल में रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे भीषण आग लग गई थी। हादसे में एक महिला और दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं, 64 अन्य लोग घायल हो गए जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।

उन्होंने बताया कि भदोही की जया देवी (45), अंकुश सोनी (12) और नवीन (10) की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि औराई थाने में एक व्यक्ति और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

जिलाधिकारी राठी ने बताया कि घटना की जांच के लिए अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (एडीजी) राम कुमार ने एक विशेष जांच दल का गठन किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसा प्रतीत होता है कि ‘हैलोज़न’ के अधिक गर्म हो जाने से पंडाल में बिजली के तार में आग लग गई, जो बाद में हर जगह फैल गई।’’

अधिकारियों ने बताया यह पंडाल ‘एकता क्लब पूजा समिति’ का था। आग लगने के बाद वहां भगदड़ मच भी गई थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पंडाल के अंदर हादसे के समय 300-400 लोग थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम उपचार मुहैया कराने का निर्देश दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\